फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pedestrian bridge book, 13 villages were isolated

पैदल पुलिया बही, 13 गांव पड़े अलग-थलग

Sun, 07 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 07 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

भारी बारिश से राजगढी सरनौल 32 किमी मोटर मार्ग का कोटी गांव से आगे अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त होने, गांव के संपर्क मार्ग और गाड़ गदेरों की पैदल पुलिया बहने से सरबडियाड व ठकराल पट्टी के 13 गांव अलग-थलग पड़ गए है।

विज्ञापन


आठ गांव वाले सरबडियाड क्षेत्र में गांवों के संपर्क मार्ग शुक्रवार रात को हुई बारिश से हुए भूस्खलन में बर्बाद हो गए। पौंटी गाड, केदार गाड की पुलिया टूटने से पौंटी छानिका व गौल अन्य गांवों से अलग-थलग हो गए हैं। अरबा, डिंगाडी, किमडार, मुराडी, संदरी, चपटाडी, सरनौल की पुलियां भी बह गई।
विज्ञापन


बंचाण गांव सरनौल तथा गाडवाल गांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही हलोटी गाड, खिडकी गाड़ की पुलिया बह गई है। बचाण गांव, चपटाड़ी को जोड़ने वाला नौली गाड़ का पैदल पुल भी बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरनौल के क्षेत्र पंचायत सदस्य अवतार सिंह, जगमोहन राणा, सर गांव की प्रधान ऐलमा देवी, किमडार के अजयपाल सिंह बताते है कि उपला ठकराल पट्टी और सरबडियाड के 13 गांव के लोग अपने गांवों में ही कैद होकर रह गए हैं। कई जगह तो खेतों में जाने तक का रास्ता नहीं है। बीमार को बड़कोट या पुरोला तक नहीं पहुंचा पाने के कारण लोग घरेलू इलाज दे रहे हैं। राजगढी इंटर कालेज में बच्चे नहीं जा पा रहे हैं।


आपदा में क्षतिग्रस्त सरकारी परिसंपत्तियों की सूची तैयार की जा रही है। एस्टिमेंट तैयार करने के बाद संबंधित विभाग तथा क्षेत्र के एसडीएम वरीयता तय करेंगे की कहा कौन से काम पहले किए जाने जरूरी है।
देवेंद्र पटवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed