फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hotel owners expressed objection to the installation of smart meters.

Uttarkashi News: होटल कारोबारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने पर जताई आपत्ति

Mon, 24 Aug 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 24 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Hotel owners expressed objection to the installation of smart meters.
डिजिटल मीटर दोबारा लगाने की मांग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा पर निर्भर उत्तरकाशी के होटल कारोबारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने पर आपत्ति जताई है। होटल एसोसिएशन का दावा है कि जिन प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं वहां पहले लगे डिजिटल मीटरों की तुलना में बिजली बिल अधिक आ रहा है। इसी को लेकर एसोसिएशन ने सोमवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाने और पूर्ववर्ती डिजिटल मीटर दोबारा लगाने की मांग की।
एसोसिएशन ने सवाल उठाया कि कुछ वर्ष पहले ही पुराने मीटरों को बदलकर डिजिटल मीटर लगाए गए थे, जो सही ढंग से काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। एसोसिएशन ने स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर स्वैच्छिक विकल्प की बात रखते हुए कहा कि उसके सदस्य अपने प्रतिष्ठानों में नए मीटर नहीं लगवाएंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के विरोध के साथ होटल कारोबारियों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान होटल व्यवसाय का सीजन सीमित अवधि का होता है और इसी आय से कारोबारियों को सालभर के खर्च पूरे करने पड़ते हैं। ऐसे समय में कई बार बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से व्यवसाय पर सीधा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने मांग की कि जिन होटलों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं वहां उन्हें हटाकर पूर्व में लगे डिजिटल मीटर स्थापित किए जाएं। साथ ही यात्रा और पर्यटन सीजन में बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर किया जाए। होटल कारोबारियों का कहना है कि जब तक स्मार्ट मीटरों से अधिक बिल आने की शिकायतों का साफ समाधान नहीं होता तब तक बिना सहमति नए मीटर लगाए जाने का वे विरोध करेंगे। इस मौके पर सचिव सुभाष सिंह कुमांई, बिंदेश कुड़ियाल, प्रकाश भद्री, धीरज सेमवाल, शंकर दयाल, सुकेश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed