फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   After Santopanth, the goal is now to hoist the Tricolour on Manirang Peak.

Uttarkashi News: संतोपथ के बाद अब मणिरंग चोटी पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य

Mon, 24 Aug 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 24 Aug 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
After Santopanth, the goal is now to hoist the Tricolour on Manirang Peak.
हिमाचल में है मणिरंग चोटी, आरोहरण के लिए दल रवाना
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सतोपंथ चोटी के सफल आरोहण करने के बाद पर्वतारोहियों का छह सदस्यीय दल अब हिमाचल प्रदेश की 6593 मीटर ऊंची माउंट मणिरंग चोटी के आरोहण के लिए रवाना हो गया है। सतोपंथ की कठिन चढ़ाई और भारी हिमपात जैसी चुनौतियों को पार कर चुके दल के सामने अब मणिरंग की दुर्गम चोटियों, ग्लेशियरों और तकनीकी बर्फीले रास्तों को पार कर शिखर तक पहुंचने की चुनौती है।
अभियान का नेतृत्व अनुभवी पर्वतारोही मुनेन्द्र सिंह कर रहे हैं। उनके साथ नवप्रभात पंवार, अनुराग त्रिपाठी, रतन नेगी, पवन सिंह और रश्मि सताम दल में शामिल हैं। स्पीति और किन्नौर क्षेत्र की सीमा पर स्थित मणिरंग हिमाचल की प्रमुख ऊंची चोटियों में शामिल है। अत्यधिक ठंड, ऊंचाई, बदलता मौसम और कठिन पर्वतीय भूभाग अभियान की राह में बड़ी चुनौती बनेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले मुनेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दल ने गंगोत्री क्षेत्र स्थित माउंट सतोपंथ का सफल आरोहण किया था। अभियान के दौरान भारी हिमपात और खराब मौसम के बावजूद टीम ने शिखर तक पहुंचकर अभियान पूरा किया। अब दल का लक्ष्य मणिरंग के शिखर पर तिरंगा फहराना है। टीम लीडर मुनेन्द्र ने कहा कि हर पर्वतारोहण अभियान नई चुनौती और अनुभव लेकर आता है। टीम पूरी तैयारी, आपसी समन्वय और सुरक्षित पर्वतारोहण के साथ शिखर तक पहुंचने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के जरिए हिमालय के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का भी लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed