फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Highway Landslide occurs at under-construction Silkyara tunnel video of falling debris goes viral

यमुनोत्री हाईवे: सिलक्यारा सुरंग में फिर हुआ भूस्खलन; मलबा गिरने का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

Mon, 24 Aug 2026 06:29 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 24 Aug 2026 06:29 PM IST
सार

Silkyara Tunnel Landslide: निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में बड़कोट की ओर से करीब डेढ़ किमी हिस्से में भूस्खलन होने के कारण मलबा गिर गया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना और अनहोनी नहीं हुई।

विज्ञापन
Yamunotri Highway Landslide occurs at  under-construction Silkyara tunnel video of falling debris goes viral
सिलक्यारा सुरंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

धरासू-फूलचट्टी-यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में बीते शुक्रवार को भूस्खलन हुआ। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। साथ ही सुरंग निर्माण में सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दूसरी ओर सुरंग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने इसे एक सामान्य घटना बताया। कहा कि करीब एक किमी क्षेत्र में कच्चा हिस्सा होने के कारण वहां पर कार्य के दौरान कई बार मलबा गिरता रहता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह के शुक्रवार को निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में बड़कोट की ओर से करीब डेढ़ किमी हिस्से में भूस्खलन होने के कारण मलबा गिर गया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना और अनहोनी नहीं हुई लेकिन सुरंग में लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा: यमुनोत्री धाम की यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड; पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

Yamunotri Highway Landslide occurs at  under-construction Silkyara tunnel video of falling debris goes viral

हाल ही में एक मजदूर की हुई थी मौत

गत जुलाई में वहां पर एक सीमेंट का टुकड़ा टूटने के कारण उसकी चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई थी। उस दौरान भी मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए हंगामा किया था।

हालांकि सुरंग की कार्यदायी संस्था से जुड़े अधिकारियों ने इसे एक सामान्य घटना बताया है। संस्था के जीएम रविकांत ने बताया कि सुरंग के भीतर करीब एक किमी हिस्सा पहाड़ी का बहुत अधिक लूज है। वहां पर उसकी रिप्रोइलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कई बार कच्चा हिस्सा टूटकर नीचे गिर जाता है। बीते शुक्रवार को भी इसी प्रकार वहां पर मलबा गिरा है। सुरंग का सुरक्षा ऑडिट करवाया गया है।

ऐसे चर्चा में आई थी सिलक्यारा सुरंग

चारधाम सड़क परियोजना में यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन 4.5 किमी लंबी सिलक्यारा पोलगांव सुरंग में दीपावली के दिन 12 नवंबर 2023 को तड़के 4-5 बजे भूस्खलन हुआ था। उस वक्त श्रमिक रात की शिफ्ट खत्म कर दिवाली के दिन बाहर  आने वाले थे। लेकिन भूस्खलन के कारण सुरंग का मुंह बंद हो गया और 41 श्रमिक अंदर फंस गए थे।  श्रमिक 17 दिनों तक अंदर फंसे रहे थे। जिन्हें लंबे बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed