फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The red paddy started turning yellow as soon as the panicles emerged.

Uttarkashi News: बाली निकलते ही पीला पड़ने लगा लाल धान

Mon, 24 Aug 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 24 Aug 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
The red paddy started turning yellow as soon as the panicles emerged.
पौधे सूखने से काश्तकार चिंतित, उत्पादन में भारी गिरावट का खतरा
विज्ञापन

पुरोला। रामा एवं कमल सिरांई घाटी में इस वर्ष पारंपरिक लाल धान की फसल पर बीमारी का संकट गहरा गया है। धान में बाली निकलते ही पौधों के पीले पड़ने और सूखने की समस्या सामने आने से काश्तकारों को उत्पादन में भारी गिरावट और आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।
स्थानीय स्तर पर इस बीमारी को तित्रा कहा जा रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने पहले इस तरह की समस्या नहीं देखी और समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। रवांई घाटी में अगस्त के चौथे सप्ताह तक लाल धान में बालियां निकलना सामान्यतः अच्छी फसल का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

इस बार बाली निकलने के साथ ही कई खेतों में पौधे पीले पड़ने और समय से पहले सूख रहे हैं। काश्तकारों श्यालिक राम नौटियाल, हकूमत सिंह, नवीन गैरोला, उपेन्द्र रावत और ओमप्रकाश गैरोला ने कृषि विभाग से तत्काल मदद और बीमारी के प्रभावी उपचार की मांग की है। वहीं, कृषि विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ विकेश तोमर ने क्षेत्र का भ्रमण कर फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने बीमारी को फफूंदजनित बताते हुए किसानों को अनुशंसित फफूंदनाशकों का निर्धारित मात्रा में छिड़काव करने की सलाह दी है। इनमें टाइबुकोनाजोल, हेक्साकोनाजोल और कार्बेन्डाजिम समूह की दवाएं शामिल हैं। उन्होंने किसानों से खेतों की नियमित निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर कृषि विभाग से तकनीकी परामर्श लेने को कहा है। रचनात्मक हेडिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed