फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   PCPNDT committee inspected ultrasound centers

Uttarkashi News: पीसीपीएनडीटी समिति ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
PCPNDT committee inspected ultrasound centers
नई टिहरी। जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति और लिंग चयन प्रतिषेध समिति (पीसीपीएनडीटी) ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। समिति ने बौराड़ी जिला चिकित्सालय, चंबा में मसीहा अस्पताल, नई टिहरी पशु चिकित्सालय, घनसाली में सीएचसी बेलेश्वर और उत्तराखंड डायग्नोसिस सेंटर के अल्ट्रासाउंड और सोनोग्राफी से संबंधित अभिलेखों, पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, सहमति प्रपत्र और अन्य रिकॉर्ड का अवलोकन किया। इसके साथ ही समिति द्वारा पूर्व में सील किए गए उत्तराखंड डायग्नोसिस सेंटर घनसाली का भी निरीक्षण कर संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई। समिति ने संबंधित संस्थानों के कर्मचारियों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम और नियमों में निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण समिति में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन कुमार, जिला सहायक अभियोजन अधिकारी परवाज अख्तर, जिला समन्वयक तनुजा रावत (पीसीपीएनडीटी), डॉ. जूही शर्मा, एनजीओ सदस्य मनोज नकोटी और सुशील कुमार बहुगुणा आदि शामिल रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed