फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Recovery proposal against 20 defaulters passed in DCB meeting

Uttarkashi News: डीसीबी की बैठक में 20 बकायेदारों के खिलाफ वसूली का प्रस्ताव पारित

Fri, 25 Sep 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 25 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Recovery proposal against 20 defaulters passed in DCB meeting
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) टिहरी की बोर्ड बैठक में ध्वनिमत से बड़े 20 बकायेदारों के खिलाफ वसूली का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में डिफाल्टरों के विरुद्ध सरफेसी एक्ट के तहत आरसी और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई। डीसीबी बैंक मुख्यालय नई टिहरी के सभागार में अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला की अध्यक्षता में सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। अध्यक्ष रमोला ने कहा कि बैंक का पैसा मारने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया 20 बड़े बकायेदारों जिन पर 30 से 40 लाख रुपए तक का ऋण है और उन्होंने लौटाया नहीं है अगर वो लोग एक माह के भीतर पैसा जमा नहीं करेंगे तो उनकी आरसी काटी जाएगी। साथ ही निर्णय लिया गया कि नए शिक्षक जो भी बैंक में सीसीएल बनाना चाहते हैं, उनसे बैंक कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लेगा और बदले में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सचिव / महाप्रबंधक राहुल गैरोला, नाबार्ड के डीजीएम आनंद शुक्ला, निदेशक जयवीर मियां, जयवीर बिष्ट, सूरज बिष्ट, अनिता कोठारी, डीजीएम चिराग बिष्ट, भूपेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed