{"_id":"6964e34f51af6ccb640d6e5c","slug":"officials-and-employees-are-not-available-at-the-patwari-office-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117327-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पटवारी चौकी में नहीं मिलते है अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पटवारी चौकी में नहीं मिलते है अधिकारी-कर्मचारी
Mon, 12 Jan 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 12 Jan 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
बहुद्देशीय शिविर में लोगों ने उठाई समस्या
उत्तरकाशी। जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत नाकुरी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने मांगलीसेरा में पटवारी चौकी और मिनी सचिवालय में कार्मिक नहीं बैठने की शिकायत उठाई जिस पर अपर सचिव नवनीत पांडेय ने एसडीएम डुंडा को पटवारी और संबंधित अधिकारियों को दिन नियत कर बैठने के निर्देश दिए।
कुंसी ग्राम के ग्रामीणों ने पानी के दो से तीन बिल आने की शिकायत की। विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने जल संस्थान को गांव में निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग से बिना संयोजन के बिल आने की शिकायत पर जांच कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा।
सोमवार को राइंका गढ़ बरसाली में आयोजित शिविर में अपर सचिव उत्तराखंड शासन नवनीत पांडेय और गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की मौजूदगी में समस्याएं सुनी गई। शिविर में क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से कुल 56 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 48 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। राज्य आंदोलनकारी के आश्रित की पेंशन संबंधी शिकायत पर अपर सचिव ने उपजिलाधिकारी को एक सप्ताह में जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एक फरियादी ने लड़की की शादी के लिए अनुदान की मांग की। सिंगोट गांव में एक ग्रामवासी के नए बिजली संयोजन की मांग की गई। पांव गांव के सुभाष रावत ने पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई जा रही सड़क से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की शिकायत की जिस पर अपर सचिव ने अधिकारियों को तत्काल लाइन सुचारू कर पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। इस मौके पर दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, एडीएम मुक्ता मिश्र मौजूद रहे।