फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chacha Murder By nephew and three accomplices over illicit affair with nephew wife

उत्तरकाशी में वारदात: भतीजे की पत्नी से थे अवैध संबंध, तीन साथियों के साथ पीटकर की चाचा की हत्या

Sun, 04 Oct 2026 09:12 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 04 Oct 2026 09:12 PM IST
सार

रोशनलाल बीती 28 सितंबर को अपने रिश्ते के भतीजे की पत्नी को भगा ले गया था। इसके बाद न्यायालय की कार्रवाई से पहले महिला के पति और उसके साथियों ने रोशनलाल की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल रोशनलाल को जिला अस्पताल में छोड़कर आरोपी भाग गए। अस्पताल में रोशनलाल ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Chacha Murder By nephew and three accomplices over illicit affair with nephew wife
हत्या - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

चिन्यालीसौड़ के बधाण गांव में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के रिश्ते के भतीजे और उसके तीन दोस्तों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक रोशनलाल अपने भतीजे की पत्नी को भगाकर ले गया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बधाण गांव निवासी रोशनलाल (35) बीती 28 सितंबर को अपने रिश्ते के भतीजे की पत्नी को भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को चिन्यालीसौड़ से हिरासत में लिया था। तब दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। इसके तहत महिला अपने प्रेमी के साथ रहेगी और पति से कानूनी तलाक लेगी। बीते शनिवार को दोनों पक्ष तलाक की कार्रवाई के लिए न्यायालय पहुंचे थे।
विज्ञापन


देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय की कार्रवाई से पहले महिला के पति अर्जुन और उसके साथी विकास, वीरेंद्र, केशव रोशनलाल को उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर ले गए। वहां उन चारों ने रोशनलाल की बेरहमी से पिटाई की।

गंभीर रूप से घायल रोशनलाल को जिला अस्पताल में छोड़कर आरोपी भाग गए। अस्पताल में रोशनलाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर नगर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जीरो प्राथमिकी धरासू थाने को हस्तांतरित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed