फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand to link winter tourism with the rural economy

Uttarkashi News: शीतकालीन यात्रा को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की मांग

Sun, 04 Oct 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 04 Oct 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Demand to link winter tourism with the rural economy
बड़कोट। शीतकालीन चारधाम यात्रा को केवल धार्मिक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे गांवों की अर्थव्यवस्था और रोजगार को जोड़ने की मांग उठी है। चारधाम होटल एसोसिएशन ने गढ़वाल आयुक्त को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपकर शीतकालीन गद्दीस्थलों को ग्रामीण तीर्थाटन केंद्र के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

यमुनोत्री क्षेत्र में विकासनगर के कट्टापत्थर स्थित आरटीओ चेकपोस्ट व्यवस्था समाप्त करने व जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की मांग की गई। खरसाली में स्वास्थ्य, शौचालय, विद्युत और पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने के साथ मुखबा-जंगला मोटर मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करने और मुखबा में हेलिपैड बनाने की मांग रखी गई। पांडुकेश्वर के योगध्यान मंदिर की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड के सुदृढ़ीकरण का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा ने बताया कि गत दिवस गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में ज्ञापन सौंपा गया। उनका कहना है कि शीतकालीन यात्रा को विस्तार मिलने से स्थानीय कारोबार और रोजगार बढ़ने के साथ पलायन पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed