फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ninda prasav against EE

ईई के खिलाफ सदन में लाया निंदा प्रस्ताव

Thu, 18 Feb 2016 10:41 PM IST
नौगांव
नौगांव Updated Thu, 18 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लोनिवि बड़कोट के अधिशासी अभियंता के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव लाया। उन्होंने ईई के जल्द स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

नौगांव ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर पीएमजीएसवाई, समाज कल्याण विभाग तथा एडीबी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। एडीबी की ओर से नौगांव राजगढी मोटर मार्ग पर 4.16 करोड़ की लागत से करवाए जा रहे घटिया निर्माण कार्यों की भी सदन में जांच की मांग उठी। बगासु गांव के प्रधान नयन सिंह बर्तवाल ने कहा कि राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से गलत तरीके से मलबा डंप किए जाने से उनके गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आपूर्ति ठप हो गई है। तुनाल्का के प्रधान बलदेव सिंह ने आरोप लगाया कि बेतरतीब तरीके से मलबा डंप किए जाने से उनकी ग्राम पंचायत की संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। छटांगा धार के समीप स्थित डेंजर जोन पर एक दर्जन से भी ज्यादा हादसे हो चुके हैं और विभाग कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं करवा रहा है। प्रधान अजब सिंह तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य रैबीर सिंह चौहान ने शीघ्र ही सुनारा कंसोला मोटर मार्ग का दबान का प्रतिकर नहीं देने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से विद्यालयों में बनाए जा रहे शौचालयों की घटिया गुणवत्ता को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई। बैठक मे ज्येष्ठ प्रमुख प्रकाश असवाल, कनिष्ठ प्रमुख श्याम सिंह राणा, चैन सिंह रावत, चंद्र मोहन बडोनी, प्रदीप गैराला, रीना चंद, सुनीता नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed