{"_id":"6a92c0bf349fa3a2d6026090","slug":"municipality-forgot-to-provide-connections-after-installing-streetlights-uttarkashi-news-c-54-uki1003-121921-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: स्ट्रीट लाइटें लगाने के बाद कनेक्शन देना भूली पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: स्ट्रीट लाइटें लगाने के बाद कनेक्शन देना भूली पालिका
Sat, 29 Aug 2026 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नगर पालिका की ओर से गंगोरी वार्ड के गर्मपानी और गणेशपुर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट तो लगा दी गई लेकिन उनमें चार माह से बिजली का कनेक्शन न देने के कारण वह शोपीस बनी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पालिका की ओर से लाइटों को लगाने के बाद आगे की किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय निवासी प्रदीप राणा ने बताया कि नगरपालिका की ओर से गर्मपानी से गणेशपुर तक गंगोत्री हाईवे के किनारे और आवासीय बस्ती में स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी लेकिन चार माह से इनमें बिजली नहीं आई है। पालिका की ओर से इनको अभी तक बिजली के कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया है। इस संबंध में पालिका के अधिकारियों से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। संवाद