{"_id":"6a92d907fd7a7c3339092a19","slug":"issues-regarding-the-kitchen-and-toilets-at-chandreshwar-mahadev-temple-uttarkashi-news-c-54-uki1003-121933-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में रसोईघर व शौचालय की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में रसोईघर व शौचालय की दिक्कत
Sat, 29 Aug 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव और नगर पालिका क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित प्राचीन चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वर्षों से रसोईघर और शौचालय जैसी सुविधाओं का अभाव है।
देवालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष खजान सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर में आने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रसोईघर और शौचालय जैसी सुविधाएं जरूरी हैं। उन्होंने प्रशासन से बजट उपलब्ध कराकर जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की। पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल ने बताया कि चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर के साथ भगवती मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए धर्म एवं संस्कृति विभाग को डीपीआर पहले ही भेजी जा चुकी है। मंदिर परिसर में पेयजल की व्यवस्था कराई गई है। संवाद