{"_id":"6a92c2d6ea7009496d0b5b0e","slug":"lack-of-regular-cleaning-in-purola-has-increased-difficulties-for-residents-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121924-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पुरोला में नियमित सफाई नहीं होने से बढ़ी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पुरोला में नियमित सफाई नहीं होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
Sat, 29 Aug 2026 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। नगर पालिका क्षेत्र में नियमित सफाई और नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालयों की स्थिति भी देखरेख के अभाव में बदतर हो गई है। व्यापारियों ने इस असुविधा पर नगर पालिका प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
नगर उद्योग व्यापार मंडल पुरोला ने शनिवार को पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकित पंवार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पुरोला बाजार में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है। बाजार में नियमित सफाई नहीं होने, नालियों की समय पर सफाई और रखरखाव के अभाव से गंदगी व दुर्गंध फैली रहती है। व्यापार मंडल ने फॉगिंग के समय पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि वर्तमान में दोपहर करीब दो बजे फॉगिंग कराई जा रही है। इस मौके पर अंकित पंवार, उमेंद्र रावत, उपेन्द्र राणा, अमित चौहान, उपेन्द्र असवाल, बलदेव रावत, भगवती लसियाल, टीपीएस भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद