{"_id":"6a92c2122b09305db5034b01","slug":"homes-in-pilang-jaudaun-will-be-illuminated-by-the-suns-rays-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-121923-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सूरज की किरणों से रोशन होंगे पिलंग-जौड़ाऊ के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सूरज की किरणों से रोशन होंगे पिलंग-जौड़ाऊ के घर
Sat, 29 Aug 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में शुरू हुआ 102 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र
पिलंग में 78 और जौड़ाऊ में 35 परिवारों को जोड़ा गया
उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के दूरस्थ पिलंग और जौड़ाव को एक संस्था की ओर से ऑफ-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से जोड़ा गया है। इसके तहत ग्रामीणों को 102 किलोवाट बिजली मिल पाएगी। इन दोनों दूरस्थ गांव में सबसे अधिक मानसून और बर्फबारी के दौरान बिजली कटौती के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। संस्था की ओर से सोलर सिस्टम को तैयार कर संचालन के लिए ग्राम पंचायत को दिया गया है। साथ ही पिलंग में 78 और जौड़ाऊ में 35 परिवारों को सौर ऊर्जा की बिजली से जोड़ा गया है।
प्रज्ञा संस्था ने एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से दोनों गांवों में कुल 102 किलोवाट क्षमता के ऑफ-ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किए हैं। पिलंग में 67 और जड़ाऊ में 35 किलोवाट क्षमता का संयंत्र लगाया गया है। परियोजना के तहत विद्युत वितरण नेटवर्क और सौर जल ताप प्रणाली भी स्थापित की गई है। इन दोनों परियोजनाओं को बीते बृहस्पतिवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है।
संस्था से जुड़े मनमोहन सिंह ने बताया कि दोनों गांव के पंचायत घरों सहित विद्यालयों में भी बिजली देने के साथ ही दो-दो एक हजार लीटर क्षमता के सोलर वाटर गीजर भी लगाए गए हैं। संस्था की ओर से इन गांवों में बिजली की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध करवाकर मानसून और बर्फबारी के सीजन में यह सहयोगी साबित होगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपा राणा, अनिता, आशुतोष, भूषण शाह, विजयपाल राणा आदि मौजूद रहे।