फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   movement postponed on CM assurance

सीएम के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

Tue, 12 Oct 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
movement postponed on CM assurance
दशगी व बिष्ट पट्टी की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रस्तावित आंदोलन को सीएम के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों का दल सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला था।
विज्ञापन

विकासखंड चिन्यालीसौड़ की दशगी व उपलि बिष्ट पट्टी के लोग लंबे समय से विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग कर रहे हैं। आजाद पंचायत सर्वोदय संगठन ने इन मांगों को लेकर मंगलवार से कोटधार बाजार में आंदोलन की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर लोगों ने आंदोलन को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया। साथ ही सीएम को तिलाड़ी शहीद स्मारक समिति कोटधार दशगी हातड़ द्वारा आयोजित होने वाले आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी, लक्ष्मण भंडारी, शबर्धन शाह, राजेंद्र रांगड़, लक्ष्मी देवी, उर्मिला रांगड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed