फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mistress driver gets seven years rigorous imprisonment

दुराचारी चालक को सात साल सश्रम कारावास

Thu, 20 Apr 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 20 Apr 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुुराचार करने वाले ट्रक ड्राइवर को विशेष सत्र न्यायालय ने सात साल का सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

21 मई 2015 को एक गांव की किशोरी सामान खरीदने बाजार गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी।

22 मई को किशोरी के पिता की तहरीर पर थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके कुछ ही दिन बाद पुलिस ने रामलीला मैदान से किशोरी को बरामदकर चालक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


किशोरी ने पूछताछ में बताया कि ट्रक चालक ने उसे बाजार जाते हुए ट्रक में बैठाया और उसे बाजार में उतारने के बजाय उत्तरकाशी ले गया, जहां  होटल के कमरे में उसने उसके साथ दुराचार किया। उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शासकीय अधिवक्ता गंभीर सिंह चौहान ने मामले की पैरवी करते हुए 15 गवाह व अन्य साक्ष्य पेश किए, जिस पर विशेष सत्र न्यायालय ने ट्रक चालक गिरीश कठैत निवासी बांस काटल, पट्टी दोगी, थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल को धारा 3/4 व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत सात साल सश्रम कारावास व पांच हजार अर्थदंड और धारा 363 के तहत सात साल सश्रम कारावास व पांच हजार अर्थदंड लगाया। आरोपी चालक मई 2015 से जेल में है। दोनों ही धाराओं में सुनाई गई सजा आरोपी एक साथ काटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed