फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Memorandum regarding issues submitted to Minister-in-charge Bahuguna.

Uttarkashi News: समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री बहुगुणा को सौंपा मांगपत्र

Fri, 25 Sep 2026 04:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 25 Sep 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
Memorandum regarding issues submitted to Minister-in-charge Bahuguna.
चिन्यालीसौड़। क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह रावत ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने और स्वीकृत विकास कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को सौंपे मांग पत्र में उन्होंने चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत करने, राजकीय महाविद्यालय को पीजी स्तर तक विकसित करने और नवोदय विद्यालय बिजोटी के भवन निर्माण को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। रावत ने यूजेवीएनएल के सीएसआर मद से शहीद हवलदार मोहन लाल राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी हिटारा में दो कक्षों व मीटिंग हॉल व झाड़ी हनुमान मंदिर से खेल मैदान तक सड़क पर कंक्रीट कार्य कराने का मुद्दा उठाया। आपदा प्रभावित बड़ेथी के छूटे लाभार्थियों को राहत सूची में शामिल कर दूसरी किस्त जल्द जारी करने आदि की मांग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed