फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   12 student candidates in the fray at PG College, Uttarkashi.

Uttarkashi News: पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में 12 छात्र उम्मीदवार मैदान में

Sat, 26 Sep 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 26 Sep 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
12 student candidates in the fray at PG College, Uttarkashi.
उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में छात्रसंघ चुनाव नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों के लिए कुल 12 छात्र उम्मीदवार मैदान में हैं। कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए सभी नामांकन वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन

नामांकन के बाद अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप के अमित शाह, आर्यन ग्रुप के कपिल असवाल और एबीवीपी के शिवम राणा मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रजत मिश्रा, निर्दलीय सुदीप नौटियाल खड़े हैं। वहीं, सचिव पद पर एबीवीपी की सरगम रावत व एनएसयूआई के हिमांशु मैदान में हैं। सह सचिव पद पर ओम ग्रुप की श्रुति पंवार व निर्दलीय ज्योतिका आमने सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप वर्षा ने नामांकन कराया था, जिससे उनका निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित होना तय है। इसी तरह विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर ओम ग्रुप के आयुष पंवार और एबीवीपी के प्रेंस जुड़ियाल ने नामांकन कराया था और मैदान में डटे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बचन लाल ने बताया कि कोई भी नामांकन रद्द नहीं हुआ। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


मोरी कॉलेज में एक नामांकन निरस्त, 11 प्रत्याशी मैदान में
पुरोला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला और राजकीय महाविद्यालय मोरी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। जांच के बाद दोनों महाविद्यालयों में वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। वहीं, मोरी महाविद्यालय में न्यूनतम आयु पूरी नहीं होने पर सहसचिव पद की प्रत्याशी रिंकी का नामांकन निरस्त किया गया। इसके बाद वहां छह पदों पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, पुरोला महाविद्यालय में सभी छह पदों पर 15 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर अनुज सेमवाल, अनुप्रिया पंवार और हिरेश सिंह चनुवा के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर अंजली, दिशा और प्रिया मैदान में हैं। सचिव पद पर ज्योति रावत और प्रिया के नामांकन वैध पाए गए। सहसचिव पद पर शिवानी एकमात्र प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अंजली आर्य, कृतिका और रिया तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मोहित कुमार, रोशन कुमार और विश्वनाथ सिंह चुनाव मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बिशंबर जोशी ने सभी 15 प्रत्याशियों की वैध सूची जारी की।
वहीं, राजकीय महाविद्यालय मोरी में अध्यक्ष पद पर जगदीश रावत और प्रेमिका, उपाध्यक्ष पद पर रिंकू नेगी और विजयपाल लाल, सचिव पद पर मनीष कुमार और सूरज डोभाल, सहसचिव पद पर निशा आर्य, कोषाध्यक्ष पद पर अमृता और आशिका तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर धनेश सिंह और मनोज लाल के नामांकन वैध पाए गए।

सहसचिव पद की प्रत्याशी रिंकी का नामांकन निर्धारित न्यूनतम आयु पूरी नहीं होने के कारण निरस्त किया गया। जांच समिति के अनुसार एक जुलाई 2026 को उनकी आयु 16 वर्ष आठ माह छह दिन थी। जबकि निर्वाचन के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed