फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Gomukh trek accident maharashtra pilgrim swept away in river rescue operation halted due to snowfall

उत्तरकाशी: गोमुख ट्रैक पर पैर फिसलने से खाई में गिरे महाराष्ट्र के यात्री, बर्फबारी के कारण रेस्क्यू में बाधा

Sat, 26 Sep 2026 06:07 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 06:07 PM IST
सार

गोमुख की ओर जा रहे यात्रियों के दल में से एक यात्री हादसे के शिकार हो गए। कच्चीढांग के पास पैर फिसलने से 63 वर्षीय यात्री खाई में जा गिरे और फिर नदी के तेज बहाव में बह गए।

विज्ञापन
Gomukh trek accident maharashtra pilgrim swept away in river rescue operation halted due to snowfall
बुजुर्ग यात्री नदी में बहे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगोत्री गोमुख ट्रैक पर चीड़बासा से करीब दो किमी आगे कच्चीढांग के समीप हादसा हो गया। महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग यात्री का पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह वन विभाग सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई सहित नदी के क्षेत्र मेेें खोजबीन की। लेकिन बुजुर्ग का कुछ पता नहीं लग पाया। साथ ही उस क्षेत्र में बर्फबारी होने के कारण टीम को रेसक्यू अभियान रोकना पड़ा।

विज्ञापन


गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र निवासी रामकुमार हनुमान गुप्ता उम्र 63 वर्ष अपने बेटे विशाल राम कुमार सहित अन्य दो लोगों के दीपक छोटेलाल, शिवसेवक मोतीलाल, निखिल सुरेश के साथ गोमुख ट्रैक के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब 12 किमी ट्रैक करने के बाद कच्चीढांग के समीप अचानक उनका पैर फिसलने के कारण वह खाई के बाद नदी में जा गिरे। उसके बाद उनके बेटे सहित अन्य साथी देर शाम तक वापस लौटे। उन्होंने इसकी सूचना कनखू बैरियर पर वन विभाग की टीम सहित पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें

उसके बाद शनिवार सुबह वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहां पर नदी के आसपास के क्षेत्रों में रेसक्यू अभियान चलाया गया। लेकिन लगातार बारिश के साथ बर्फबारी के कारण अभियान को रोकना पड़ा। उसके बाद सभी लोग गंगोत्री लौट आए। रविवार को दोबारा अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed