Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Massive fire breaks out in Pavani village following cylinder Blast 30 wooden structures reduced to ashes

उत्तरकाशी: पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, सिलिंडर फटने के बाद लिया विकराल रूप, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

Tue, 24 Nov 2026 06:07 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 24 Nov 2026 06:07 PM IST
सार

 पवाणी गांव में अचानक लकड़ी के घर में आग लग गई। भवन लकड़ी के होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Massive fire breaks out in Pavani village following  cylinder Blast 30 wooden structures reduced to ashes
उत्तरकाशी में अग्निकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में भीषण आग लगने से करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीण यश पंवार ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर फटने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कई भवनों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। लकड़ी से बने भवन होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


फिलहाल ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।

Trending Videos

सीएम ने दिए प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी की मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड की घटना में कई आवासीय भवनों के जलकर नष्ट होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया। 
मुख्यमंत्री ने घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग की टीमों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अग्निकांड से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता एवं राहत राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed