फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   khalsi narendra pass the UPSC exam.

पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की खालसी के नरेंद्र ने

Wed, 11 May 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Updated Wed, 11 May 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
khalsi narendra pass the UPSC exam.
सिविल सेवा परीक्षा में सफल रहे चिन्यालीसौड़ के नरेंद्र भंडारी अपने परिजनों के बीच। - फोटो : Amar Ujala

 पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर चिन्यालीसौड़ के खालसी गांव निवासी नरेंद्र भंडारी ने जिले का नाम रोशन किया है। नरेंद्र की इस कामयाबी से खालसी गांव के लोग खुश हैं। खालसी गांव निवासी उत्तम सिंह भंडारी के बड़े बेटे नरेंद्र ने कक्षा एक से लेकर तीन तक की पढ़ाई गांव में स्थिति शिशु मंदिर में ही की।

विज्ञापन


पिता के आर्मी में होने पर बाद में यह परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया था। उसके बाद आगे की पढ़ाई नरेंद्र ने देहरादून से की। इंटर में टॉपर रहने के बाद उसका चयन ट्रिपल आईटी के लिए हुआ। 2013 में इलाहाबाद से बीटेक पासआउट होने के बाद नरेंद्र ने एक साल तक दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी की।
विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि इंजीनियर की पढ़ाई के दौरान उसके सीनियरों ने उसे सिविल सेवा परीक्षा का सुझाव दिया था। दोस्तों के सुझाव पर अमल करते हुए उन्होंने प्राइवेट कंपनी में नौकरी छोड़कर दो साल तक दिल्ली में कोचिंग ली और पहले ही प्रयासों में सिविल सेवा परीक्षा में 228वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र के पिता उत्तम सिंह भंडारी 2006 में सेना से नायक सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सेल टैक्स में संविदा पर कार्यरत हैं। मां नागी देवी गृहणी है। छोटा भाई विकास भंडारी बीए की पढ़ाई कर रहा है। नरेंद्र ने बताया कि फुटबाल में उनकी बेहद रुचि रही है। पढ़ाई के दौरान वे स्कूल से फुटबाल में टीम कैप्टन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed