{"_id":"613a32df8ebc3ed19362454b","slug":"it-is-not-good-if-you-drive-a-high-speed-vehicle-in-tambakhani-tunnel-utter-kashi-news-drn3899041118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांबाखाणी सुरंग में तेज रफ्तार से वाहन चलाया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांबाखाणी सुरंग में तेज रफ्तार से वाहन चलाया तो खैर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांबाखानी सुरंग के अंदर अब निर्धारित गति से तेज रफ्तार में वाहन चलाया तो खैर नहीं। पुलिस यहां ऑटोमेटिक स्पीड रिकार्डर कैमरा लगाने जा रही है। इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों पर भी ऑटोमेटिक स्पीड रिकार्डर कैमरे लगाए जाएंगे, जिनका कंट्रोल रूम यातायात निरीक्षक कार्यालय में होगा।
तांबाखानी सुरंग में तेज रफ्तार से चल रहे वाहन सड़क दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। सुरंग के अंदर वाहनों के गति सीमा निर्धारित की गई है, लेकिन कोई भी वाहन चालक इस गति सीमा का पालन नहीं कर रहे हैं। सुरंग के अंदर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ तो बनाए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर सुरंग की दीवारों से पानी का रिसाव होता है। जिससे सुरंग के भीतर दोनों ओर बने फुटपाथ कीचड़ से सने रहते हैं। वहीं सुरंग के अंदर कोई सफाई व्यवस्था न होने से फुटपाथ चलने लायक नहीं रह गए हैं। मजबूरन राहगीरों को भी सुरंग के अंदर बनी सड़क पर ही आवाजाही करनी पड़ती है।
स्थिति तब और खराब हो जाती है। जब यहां विद्युत आपूर्ति ठप होने से अंधेरा रहता है। इस संबंध में अमर उजाला के छह सितंबर के अंक में सुरंग के अंदर तेज रफ्तार वाहन दे रहे दुर्घटना को न्योता शीर्षक से खबर भी प्रकाशित हुई थी। अब पुलिस सुरंग के अंदर ऑटो स्पीड रिकार्डर कैमरे लगाने जा रही है। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने कहा कि शहर के कई स्थानों पर ऑटो स्पीड रिकार्डर कैमरे लगाए जाने हैं, जिनमें से एक स्थान तांबाखाणी सुरंग भी चयनित की गई है। इससे तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन पकड़ में आएंगे। यातायात निरीक्षक ने कहा कि सुरंग के अंदर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।