फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   If alcohol is served at the wedding, there will be a social boycott.

Uttarkashi News: शादी में शराब पिलाई तो होगा सामाजिक बहिष्कार

Sat, 20 Dec 2025 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 20 Dec 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
If alcohol is served at the wedding, there will be a social boycott.
मातली गांव के लोगों ने बैठक कर लिया निर्णय
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मातली के ग्रामीण अब गांव में शादी समारोह व किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में शराब नहीं पिलाएंगे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित महापंचायत में यह बड़ा निर्णय लिया। शराबबंदी के निर्णय का उल्लंघन करने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार और 51 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा।
गंगोत्री विधानसभा के विभिन्न गांवों में शराबबंदी की मुहिम तेजी से फैल रही है। अब तक गाजणा व धनारी पट्टी के विभिन्न गांव के ग्रामीण इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। शनिवार को मातली में ग्राम प्रधान श्रीष बहुगुणा की अध्यक्षता में महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, क्षेत्र पंचायत सदस्य व वार्ड सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में शादी समारोह और अन्य किसी मांगलिक कार्यक्रम में शराब और मांस परोसने के रिवाज पर प्रतिबंद लगाने के फैसले पर गहनता से विचार किया गया। बैठक में एक स्वर में समस्त ग्रामीणों ने शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रम में शराब नहीं परोसने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के सामने यह फैसला ग्राम सभा के कार्यवाही रजिस्टर पर भी दर्ज किया गया। साथ ही निर्णय का उल्लंघन करने वाले परिवार पर सामाजिक बहिष्कार व जुर्माने के रूप में 51 हजार रुपये अर्थदंड लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मातली बाजार के होटल, ढाबों और दुकान संचालकों पर शराबबंदी का यह फैसला लागू रहेगा। ग्राम प्रधान ने कहा कि युवाओं और समाज में बढ़ते नशे प्रचलन पर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से गांव के समस्त परिवारों पर लागू किया गया है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल नाथ, ललित नौटियाल, आशाराम जुयाल, मनवीर रावत, रजत बधानी व कमल स्वरूप बहुगुणा सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed