Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Essential supplies distributed to 89 sadhus and saints

Uttarkashi News: 89 साधु-संतों को बांटी आवश्यक सामग्री

Wed, 18 Nov 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 18 Nov 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Essential supplies distributed to 89 sadhus and saints
फोटो सहित
विज्ञापन

बड़कोट। हिमालय की दुर्गम वादियों में साधनारत साधु-संतों को शीतकाल में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मातेश्वरी अन्न क्षेत्र गंगोत्री धाम की ओर से सेवा पहल की गई। बुधवार को यमुनाघाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिवेणी संगम गंगानी में भंडारे का आयोजन कर क्षेत्र में 89 साधु-संतों को उनकी जरूरत की सामग्री बांटी गई।
आनंद धाम तपोवन, ऋषिकेश के आयोजक रमेश मुनि महाराज ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में साधनारत संतों को कड़ाके की ठंड के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनकी दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामग्री बांटी गई है। उन्होंने बताया कि यमुनाघाटी में संतों की सेवा का यह दूसरा आयोजन है। रमेश मुनि महाराज लंबे समय से संत सेवा के कार्यों में जुटे हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, दायित्वधारी श्याम डोभाल, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

....
फोटो सहित...
बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मेधावी और राज्यस्तरीय खिलाड़ी सम्मानित
चिन्यालीसौड़।
बिरजा इंटर कॉलेज में बाल मेला एवं छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मेले में छात्रों ने विभिन्न स्टाल लगाकर स्वादिष्ट व्यंजन परोसे और अपनी व्यावसायिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष गिरीश भट्ट ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की यह पहल बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्वरोजगार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण है। अतिथियों ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर छात्रों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही खेल, क्रिकेट और एथलेटिक्स में राज्य स्तर पर भाग लेने वाले छात्रों को भी सम्मान मिला।

विशिष्ट अतिथि यूजेवीएनएल के अधिशासी अभियंता अमन बिष्ट ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रांगड़, राजेश पंवार, ओमप्रकाश सेमवाल, सूर्यप्रकाश जगूड़ी, प्रधानाचार्य शंकर दत्त घिल्डियाल, रेखा घिल्डियाल आदि थे।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article