फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   India China Border Uttarakhand: Two Youth caught on border in 15 days

भारत-चीन सीमा: 15 दिन में पकड़े जा चुके दो लोग, आखिर कई चौकियों को पार कर कैसे पहुंच गए युवक?

Tue, 09 Aug 2022 12:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 12:49 AM IST
सार

उत्तरकाशी चीन सीमा से लगा सीमांत जनपद है। यहां गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से आगे नेलांग की ओर जाने के लिए प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेना पड़ता है। इसके बाद वहां जाने वाले व्यक्ति की सीमा क्षेत्र की विभिन्न चौकियों पर चेकिंग होती है।

विज्ञापन
India China Border Uttarakhand: Two Youth caught on border in 15 days
भारत चीन बॉर्डर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर 15 दिनों के भीतर दो संदिग्ध युवक पकड़े जा चुके हैं। दोनों के पास सीमा क्षेत्र में जाने का अनुमतिपत्र नहीं था। दोनों युवकों को मानसिक रूप से बीमार बताया गया है लेकिन सवाल यह है कि तमाम चौकियों को पार कर वे प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे कैसे? इसे सुरक्षा के लिए लिहाज से भी गंभीर माना जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी चीन सीमा से लगा सीमांत जनपद है। यहां गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से आगे नेलांग की ओर जाने के लिए प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेना पड़ता है। इसके बाद वहां जाने वाले व्यक्ति की सीमा क्षेत्र की विभिन्न चौकियों पर चेकिंग होती है। यहां सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक चौबंद रहती है कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकता। पिछले एक माह से यहां सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नजर आ रही है। 
विज्ञापन


करीब 15 दिन पहले सीमा की अग्रिम चौकी नीला पानी में एक युवक पकड़ा गया था। सेना ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस इस युवक को मानसिक रूप से बीमार बता रही है। वहीं रविवार को फिर सेना ने अग्रिम चौकी सोनम पर एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति बिहार का है। परिजनों ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया है। खास बात यह है कि प्रशासन भी सीमा पर निश्चित क्षेत्र तक जाने की ही अनुमति देता है। सोनम तक जाने की अनुमति केवल सेना, आईटीबीपी, गंगोत्री नेशनल पार्क व प्रशासन को ही है। ऐसे में सीमा के अति संवेदनशील क्षेत्र तक बिना अनुमति के पहुंचना सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैरोघाटी में पहली चौकी पर परमिट चेक किया जाता है। नेलांग में भी चेकिंग की जाती है। जादुंग व नेलांग से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाती है।
-आरएन पांडे, उप निदेशक, गंगोत्री नेशनल पार्क।

प्रशासन केवल नेलांग व जादुंग तक के लिए ही परमिट जारी करता है। इससे आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाती है।
-सीएस चौहान, एसडीएम भटवाड़ी।
-
सेना ने रविवार रात एक व्यक्ति को पुलिस को सौंपा था। उसे सोमवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने मानसिक परीक्षण कराए जाने के लिए जिला चिकित्सालय को बोर्ड गठित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
-दिल मोहन सिंह, थानाध्यक्ष हर्षिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed