फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Holi of municipal employees faded due to non-payment of salary

वेतन नहीं मिलने से पालिका कर्मचारियों की होली फीकी

Thu, 17 Mar 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Holi of municipal employees faded due to non-payment of salary
नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) प्रशासन की लापरवाही से कर्मचारियों की होली फीकी हो गई है। गत फरवरी के वेतन का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी मायूस हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन से शीघ्र वेतन का भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका में करीब 50 स्थायी सफाई कर्मचारियों, कार्यालय कर्मचारियों के साथ करीब 35 संविदा सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते किसी को भी फरवरी के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। गत बुधवार शाम तक कर्मचारी उनके खाते में वेतन आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। वहीं होली पर बैंकों में दो दिन का अवकाश होने के चलते अब होली बाद ही वेतन भुगतान की उम्मीद है। ऐसे में रंगों का ये त्योहार खासतौर पर अल्प वेतन भोगी संविदा सफाई कर्मचारियों के लिए फीका हो गया है। पालिका कर्मी बंटी ने बताया कि उनकी मां का एम्स में ऑपरेशन होना है, लेकिन वेतन नहीं मिलने से आर्थिक समस्या आ गई है। इधर, अमित, रविंद्र, प्रीतम, प्रदीप आदि ने बताया कि वह वेतन को लेकर कई बार पालिका अधिकारियों से वेतन को लेकर पूछ चुके हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

बजट की कोई दिक्कत नहीं है। इस बार इनकम टैक्स के फार्म भरे जाने के चलते वेतन बनाने में कुछ विलंब हुआ है, जो बैंक को भेजा जा चुका है। लेकिन बैंक अवकाश के चलते भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कैलाश सेमवाल, एकाउंटेंट, नगर पालिका उत्तरकाशी।
कर्मचारियों का वेतन समय पर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बजट की कोई कमी नहीं होते हुए वेतन भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए।
-बीएस बिष्ट, ईओ, नगर पालिका उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed