फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Harshil's farmers boycott the fair

हर्षिल के किसानों ने किया मेले का बहिष्कार

Sat, 25 Sep 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Harshil's farmers boycott the fair
हर्षिल घाटी के आठ गांव के काश्तकारों ने पुलिस की ओर से सीमांत क्षेत्रों के लोगों से सामंजस्य स्थापित करने के लिए होने वाले मेले का बहिष्कार किया है। उन्होंने मेले से पहले उनकी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को सीमांत क्षेत्रों के लोगों के साथ सामंजस्य स्थापना के लिए पुलिस व एलआईयू की टीम मेला आयोजन का प्रस्ताव लेकर हर्षिल पहुंची थी। इस दौरान हर्षिल पंचायत भवन में हुई बैठक में ग्रामीणों के साथ प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसमें काश्तकारों ने पहले उनकी समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होगा, वह किसी सरकारी आयोजन में शामिल नहीं होंगे। आठों गांव के प्रधानों ने कहा कि यदि वन सचिव व उद्यान सचिव मेले प्रस्तावित गोष्ठी में आकर उनकी समस्याएं सुनते हैं तो ही वह मेले में शामिल होंगे। इस मौके पर हर्षिल प्रधान दिनेश रावत, धराली प्रधान प्रभा देवी, मुखबा शिवकला, बगोरी सरिता देवी, पुराली बीना, जसपुर हरीश राणा, सुक्की प्रधान रेखा देवी, सुशील रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed