{"_id":"571263964f1c1b8f624a6ace","slug":"habitat-houses-instructions-to-fix-the-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास गृहों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास गृहों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : amarujala
गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक सी रविशंकर ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग के पर्यटक आवास गृहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में पर्यटक आवास गृहों को दुरुस्त कराने के लिए एडीबी से साठ करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक सी रविशंकर ने यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग के बड़कोट, स्यानाचट्टी, हनुमानचट्टी, असनोल गाड, फूलचट्टी एवं जानकीचट्टी स्थित निगम के पर्यटक आवास गृहों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां तैनात अधिकारी कर्मचारियों को यात्रा सीजन शुरू होने से पहले तमाम व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बड़कोट में पर्यटक आवास गृह के निरीक्षण के दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन के दौरान पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। चार धाम वाले जिलों में पर्यटक आवास गृहों की मरम्मत आदि कार्यों के लिए एडीबी से साठ करोड़ का बजट मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने बजट से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। एमडी रविशंकर ने बताया कि इस बार चार धाम यात्रा पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने यात्रा व्यवस्थाओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।