फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gomukh not permitted to enter

गोमुख में प्रवेश की नहीं मिली अनुमति

Sun, 10 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 10 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन

इस बार सर्दियों में अपेक्षित बर्फबारी नहीं होने और मार्च माह से ही मौसम खुशगवार होने के कारण देशी-विदेशी पर्यटक गोमुख तपोवन आदि उच्च हिमालयी क्षेत्रों का रुख करना चाहते हैं, लेकिन गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण पर्यटकों के कदम ठिठके हुए हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय को पहुंच रहे नुकसान का हवाला देते हुए स्थानीय ट्रैकिंग व्यवसायियों ने शीघ्र पार्क क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देने की मांग की है।

विज्ञापन


उच्च हिमालयी ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए अब मौसम अनुकूल हो चला है। साथ ही देशी-विदेशी पर्यटकों की इन्क्वायरी आनी शुरू हो गई हैं। ट्रैकिंग व्यवसायी भी तमाम व्यवस्थाओं के साथ तैयार हैं, लेकिन गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन अभी क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में न सिर्फ पर्यटक एवं पर्वतारोही बल्कि पर्यटन व्यवसायी भी मायूस हैं। हिमालयन ट्रैकिंग एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के सचिव जयेंद्र राणा ने बताया कि कुछ साल से पार्क प्रशासन गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद ही गंगोत्री से आगे पर्यटकों की आवाजाही की अनुमति देता है। इस बार गंगोत्री के कपाट नौ मई को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक काफी देर हो चुकी होगी। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर गंगोत्री से गोमुख, केदारताल आदि क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं बहाल कर पर्यटकों को आवाजाही की अनुमति देने की मांग की है।


इस बार कम बर्फबारी के चलते गंगोत्री-गोमुख ट्रैक को कम नुकसान पहुंचा है। प्रशिक्षित गाइड एवं संसाधनों के साथ अनुभवी ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों को गंगोत्री से आगे जाने की अनुुमति दी जा सकती है, लेकिन सामान्य पर्यटक रास्ता दुरुस्त करने के बाद ही जा सकेंगे। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही पर्यटकों को पार्क क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
प्रताप पंवार, वन क्षेत्राधिकारी, गंगोत्री नेशनल पार्क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed