फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Given the risk of avalanche alert

हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए अलर्ट

Sat, 12 Mar 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला/उत्तरकाशी।
अमर उजाला/उत्तरकाशी। Updated Sat, 12 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला चल रहा है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के साथ ही हरकीदून घाटी के ऊंचाई वाले हिस्सों में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हर्षिल घाटी में भी शुक्रवार शाम से बारिश हो रही है। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आ गई है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर शनिवार को तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हर्षिल क्षेत्र में पारा आठ डिग्री के आसपास बना हुआ है। इस मौसम में बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। हालांकि जिले में इस ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यमुनोत्री एवं गंगोत्री को छोड़ आबाद बस्तियां नहीं हैं और इस बार सर्दियों में कम बर्फबारी के कारण ज्यादा खतरा नहीं है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed