{"_id":"5777f1514f1c1bd24979b3d3","slug":"gangotri-yamunotri-highway-remained-close-for-hour-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों बंद रहे यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों बंद रहे यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी लाटा के पास गंगोत्री हाईवे पर मार्ग खुलने का इंतजार करते तीर्थ यात्री।
- फोटो : Amar Ujala
बारिश से यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर मलबा आने और जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से दोपहर तक यातायात अवरुद्ध रहा। हालांकि अब दोनों धामों में यातायात सुचारु है। गंगोत्री हाईवे पर लाटा के पास अतिवृष्टि से जमा मलबा और नीचे की ओर उफनती भागीरथी से भारी कटाव के बाद 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
बीआरओ ने क्षतिग्रस्त सड़क के ऊपरी पहाड़ी वाले हिस्से को काटकर 11 बजे तक हाईवे पर यातायात चालू किया। इधर, यमुनोत्री हाईवे भारी बारिश से आए मलबे के कारण यमुना पुल से फूलचट्टी तक पांच जगह अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
राजमार्ग खंड ने जेसीबी मशीन लगाकर दोपहर दो बजे हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया। सड़कें अवरुद्ध होने से तीर्थयात्री यमुनोत्री-गंगोत्री नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि दोनों धामों में अब यातायात सुचारु हो गया है। डीएम दिपेंद्र चौधरी ने कहा कि यमुनोत्री, गंगोत्री धाम के लिए सड़कें ठीक करा ली गई हैं।
विज्ञापन