{"_id":"6aee01ad7a1f0c3c200e52fe","slug":"gangotri-highway-accident-no-trace-of-the-two-women-missing-in-bhagirathi-river-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनानी हादसा: दूसरे दिन भी भागीरथी में लापता दो महिलाओं का सुराग नहीं, ड्रोन से भी तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनानी हादसा: दूसरे दिन भी भागीरथी में लापता दो महिलाओं का सुराग नहीं, ड्रोन से भी तलाश जारी
Fri, 06 Nov 2026 10:10 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:10 PM IST
सार
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी से डबराणी की ओर जा रही गुजरात के यात्रियों से भरी इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में समा गई थी। वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं, दो महिलाएं लापता हैं।
विज्ञापन
गंगनानी हादसे के बाद महिलाओं की तलाश करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गंगनानी के पास भागीरथी नदी में समाई इनोवा कार हादसे में लापता दो महिलाओं का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने लापता महिलाओं की तलाश के लिए सर्च अभियान दिनभर जारी रखा। पुलिस, राजस्व विभाग, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल सहित नदी के आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही हैं। तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी से डबराणी की ओर जा रही गुजरात के यात्रियों से भरी इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में समा गई थी। वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। हादसे के बाद शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान में चार लोगों के शव बरामद किए गए थे, जबकि एक गंभीर घायल को सुरक्षित निकालकर हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था।
विज्ञापन
दो महिलाएं तभी से लापता हैं। हादसे के दूसरे दिन जिला प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश के लिए राजस्व विभाग, पुलिस, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की क्विक रिस्पांस टीम को मोर्चे पर लगाया है।
विज्ञापन
UK Top News: दून में गरजे शाह, बाल वीरता पुरस्कार और फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, तुंगनाथ के कपाट बंद
ड्रोन टीम भी घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है। भागीरथी नदी का तेज बहाव और घटनास्थल की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां बचाव दलों के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। लगातार प्रयासों के बावजूद दोनों महिलाओं का पता नहीं चल सका है। गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए निकले गुजरात के यात्रियों के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों की निगाहें अब रेस्क्यू अभियान पर टिकी हैं और लापता महिलाओं की तलाश जारी है।