फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Former lawmaker's arrest continued picketing

पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में धरना जारी

Sun, 01 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 01 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Former lawmaker's arrest continued picketing
धरना जारी - फोटो : amarujala

गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में लाटा सौरा जनसंघर्ष समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने गिरफ्तार आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने तथा पुल निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


रविवार को कलेक्ट्रेट में धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लाटा सौरा पुल निर्माण में भारी धांधली हुई। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये ठेकेदार को भुगतान करने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार को उजागर करने और पुल निर्माण की मांग कर रहे लोगों को तो जेल भेजा जा रहा है और भ्रष्टाचारी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गिरफ्तार किए गए आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने, पुल निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के दोषियों को गिरफ्तार करने और पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी होने तक धरना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को चार धाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, जयवीर चौहान, विजय संतरी, सुरेंद्र चौहान, देवराज राणा, नागेंद्र चौहान, चंदन सिंह राणा, मनवीर राणा, श्रवण सिंह, जगमोहन रावत, गजेंद्र सिंह, सूरत सिंह, चैत सिंह आदि धरने पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed