{"_id":"5739fe894f1c1bf10dac6fec","slug":"fire-in-forest-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आग की चपेट में आ रहे जंगल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर आग की चपेट में आ रहे जंगल
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 16 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
जंगलों मेंआग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बीते एक हफ्ते से बारिश नहीं होने और सूरज की तपिश बढ़ने के कारण सूखे के हालात पैदा हो गए हैं, जिससे एक बार फिर जिले के जंगल जलने लगे हैं। जिला मुख्यालय पर वरुणावत और मांडों गांव के पास जंगल में लगी आग से वन संपदा राख हो रही है।
विज्ञापन
बड़कोट में तो लीसा डिपो और मास्टर क्रू स्टेशन के पास जंगल में लगी आग वन विभाग के अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोल रही है। रविवार की रात को वरुणावत पहाड़ी का जंगल जलता रहा। जंगल की आग इंदिरा कालोनी के पास तक पहुंचने से यहां लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
हालांकि वन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस्ती के पास तक आते-आते आग पर काबू पा लिया था। लेकिन ऊंचाई पर पहुंच से दूर वाले हिस्से के जंगल पूरी रात जलते रहे। सोमवार को मांडों गांव के पास वाले जंगल में भी आग भड़की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उधर अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत सरूखेत स्थित लीसा डिपो और मास्टर क्रू स्टेशन के पास वाला जंगल करीब छह घंटे तक जलता रहा। इसके अलावा भाटिया गांव के पास तथा कुथनौर के जंगल भी दावानल की चपेट में हैं। यहां रेंजर किशोरी लाल शाह के नेतृत्व में वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।