{"_id":"572631574f1c1bce045cd04d","slug":"fire-erupted-in-the-forests-of-the-valley-now-rwain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रवाईं घाटी के जंगलों में भी भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रवाईं घाटी के जंगलों में भी भड़की आग
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sun, 01 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
भड़की आग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा घाटी के जंगलों में भड़की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक अपेक्षाकृत शांत रहे रवाईं घाटी के जंगल भी अब आग की चपेट में आने लगे हैं। सीजन में अभी तक जिले में करीब 53 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती वरुणावत और कुटेटी देवी के जंगलों में भी आग भड़की हुई है।
विज्ञापन
रवाईं घाटी में बीते दो दिन से ही दावानल की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। टौंस वन प्रभाग के अंतर्गत हुडोली, चंदेली, मैराणा, छिबाला, गुंदियाटगांव एवं जरमोला के जंगल आग की चपेट में हैं। जंगल की आग छिबाला गांव के खेत खलिहानों तक पहुंचने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
गंगा घाटी में चिन्यालीसौड़, धरासू, डुंडा एवं मुखेम रेंज के जंगल जल रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगे वरुणावत और कुटेटी देवी के जंगलों में भड़की आग निकटवर्ती आबादी के लिए खतरा बनती जा रही है। वरुणावत पर महिडांडा मोटर मार्ग के पास और कुटेटी देवी के जंगल में लगी आग को काबू करने के लिए वन विभाग को दमकल वाहनों की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटे स्वयंसेवी
जिंदल साउथ वेस्ट फाउंडेशन के पर्यावरण शिक्षण केंद्र के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के सहयोग से पाटा एवं संग्राली गांव के पास जंगल में लगी आग को बुझाया। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों का कबाड़ सुरक्षित ढंग से जलाने की अपील करने के साथ ही जंगलों को आग से बचाने के उपाय भी बताए। इस मौके पर डा. चंदन, खुशपाल सिंह, जगरोशन सिंह, विपिन आदि मौजूद रहे।