फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ex-servicemen demanded departmental contract

पूर्व सैनिकों ने की विभागीय संविदा की मांग

Mon, 02 Aug 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen demanded departmental contract
उत्तरकाशी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में धरना देते पूर्व सैनिक। - फोटो : UTTER KASHI
जिला सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत पूर्व सैनिक विभागीय संविदा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। सोमवार को कार्यालय प्रांगण में धरना देते हुए पूर्व सैनिकों ने विभागीय संविदा समेत सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन सैनिक कल्याण उत्तराखंड के आह्वान सोमवार को जिला सैनिक कल्याण विभाग के पूर्व सैनिकों ने लंबित मांगों को लेकर धरना दिया। संगठन के उपाध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर महावीर सिंह राणा ने कहा कि एक ओर सरकार राज्य में सैन्य धाम को पांचवां धाम बनाने की बात करती है। वहीं दूसरी ओर पूर्व सैनिकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। वे लंबे समय से ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर विभागीय संविदा के साथ सातवें वेतनमान देने की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन स्तर पर कई बार वार्ता के बाद भी सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने लंबित मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में अनुसूया बिष्ट, सोबन सिंह, बलबीर सिंह, कल्याण सिंह, भोला सिंह, महेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, लाखी राम, दिलचंद, मीमा देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed