{"_id":"6878ed04af4eb570980def7b","slug":"ex-servicemen-celebrated-foundation-day-with-great-pomp-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-113739-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
Thu, 17 Jul 2025 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने अपना 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को जूस और फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही शौर्य स्थल में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बृहस्पतिवार को विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस पर नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा- अर्चना की। इसके साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के हाल पूछे। वहीं मरीजों को जूस और फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य की कामना की। इसके पश्चात पूर्व सैनिकों ने ज्ञानसू स्थित शौर्य स्थल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं उन्होंने विभिन्न प्रजाति के पौधरोपण किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक मेजर आरएस जमनालाल, समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, मुरारी सिंह पोखरियाल, लाखीराम नौटियाल, जयानंद जोशी, इंद्र दत्त भट्ट, बलबीर सिंह, गोपेश्वर प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद