फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nitya and Aakriti triumph in the Radha-Krishna competition.

Uttarkashi News: राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में नित्या व आकृति ने मारी बाजी

Sat, 05 Sep 2026 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 05 Sep 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Nitya and Aakriti triumph in the Radha-Krishna competition.
पुलिस लाइन में देर रात तक मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
विज्ञापन

उत्तरकाशी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार रात पुलिस लाइन ज्ञानसू में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में नित्या शर्मा एवं आकृति मैठाणी प्रथम, वर्णित शर्मा एवं आराध्य द्वितीय और शाश्वत नारायण एवं तनवी सजवाण तृतीय रहे।
ग्रुप डांस में नंदना एवं आराध्य तोमर प्रथम, विनायक शाह एवं मुस्कान द्वितीय और महिला फायरकर्मी आरती, आंचल, रुचि एवं मनीषी तृतीय रहीं। सोलो डांस सीनियर वर्ग में अंशिका जुयाल, रिवाली तोमर, गौरी कण्डवाल व जूनियर वर्ग में आराध्य पुण्डीर, वर्णित शर्मा व नमामि रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

झांकी प्रतियोगिता में यातायात पुलिस प्रथम, थाना पुरोला द्वितीय, कोतवाली उत्तरकाशी एवं थाना बड़कोट संयुक्त रूप से तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में भी स्कूली बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, डीएम प्रशांत कुमार आर्य और एसपी कमलेश उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर झांकियों का अवलोकन किया। मुख्य आरक्षी व लोक गायक धमेन्द्र परमार के जौनसारी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के साथ सिद्धपीठ काली मंदिर परिसर भजनों और जयकारों से गूंज उठा। एसपी कमलेश उपाध्याय ने सभी मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जन्माष्टमी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed