फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Even after the DM's instructions, the parking could not be transferred to the municipality

Uttarkashi News: डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हो पाई पालिका को पार्किंग हस्तांतरित

Sun, 23 Mar 2025 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 23 Mar 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Even after the DM's instructions, the parking could not be transferred to the municipality
पांच माह बाद भी नहीं हो पाई समस्या हल
विज्ञापन

बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से तैयार बस पार्किंग डीएम निर्देशों के पांच माह बीतने पर भी पालिका को हस्तांतरित नहीं की गई है। पार्किंग के लिए स्थान नहीं मिलने पर वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं। इससे लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। वहीं पालिका कहना है कि यदि पार्किंग मिल जाए तो समस्या हल हो जाएगी।
यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव नगर पालिका बड़कोट और जानकीचट्टी में पूर्व विधायक केदार सिंह रावत के प्रयासों से करीब दस करोड़ की लागत से पेयजल निगम द्वारा दो मंजिला पार्किंग का निर्माण किया गया था, लेकिन विगत वर्ष पार्किंग तैयार हो जाने के बाद भी अभी तक पालिका को हस्तांतरित नहीं की गई है।
विज्ञापन

बीते माह नवंबर को जिला अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुना घाटी भ्रमण के दौरान संबंधित विभाग को अग्रिम कार्रवाई शुरू कर स्थानीय एजेंसी को उक्त पार्किंग हस्तांतरित के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक हस्तांतरण नहीं हुई। 30 अप्रैल से यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू हो रही है। इससे यहां जाम की समस्याएं अधिक बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा भी बड़कोट बस पार्किंग को जल्द हस्तांतरण किए जाने के लिए पत्र भेजा गया है। ताकि पालिका उक्त पार्किंग को अपने स्तर से संचालित कर सके। जिससे बड़कोट क्षेत्र में जाम की समस्याओं से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed