फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Elderly Person Injured After Falling into Pit Dug for Yamunotri Ropeway Terminal

Uttarkashi News: यमुनोत्री रोपवे के टर्मिनल के लिए बने गड्ढे में गिरने से बुजुर्ग घायल

Sun, 17 May 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 17 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Elderly Person Injured After Falling into Pit Dug for Yamunotri Ropeway Terminal
खरसाली-फूलचट्टी सड़क के पास बनाया गया है गड्ढा
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण लटका है रोपवे का काम
उत्तरकाशी। वर्ष 2024 में यमुनोत्री रोपवे के टर्मिनल के भूमि पूजन के लिए बनाया गया गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है। रविवार को गड्ढे में गिरने से खरसाली निवासी एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा खरसाली-फूलचट्टी सड़क के समीप बना हुआ है। इसलिए इसमें वाहनों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। कार्यदायी संस्था स्काई कार प्राइवेट लिमिटेड की लापरवाही के कारण रोपवे का कार्य अधर में लटकने के साथ ही हादसों का बड़ा कारण बना हुआ है।
वर्ष 2024 में खरसाली में कार्यदायी संस्था स्काई कार प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पहले टर्मिनल के निर्माण के लिए वहां पर करबी दस फीट गहरा और आठ फीट चौड़ा गड्ढे का निर्माण किया गया था। उस पर भूमि पूजन भी किया गया लेकिन उसके बाद रोपवे के कार्य पर तकनीकी आपत्तियों के बाद वह अधर में लटक गया। साथ ही यह गड्ढा अब वहां पर हादसों का स्थान बनता जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कुलदीप तोमर, धीरज आदि ने बताया कि रविवार को जयेंद्र तोमर अचानक उस गड्ढे में गिर गए। इस कारण उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। उनको जाकनीचट्टी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। इससे पूर्व उसमें कई मवेशी भी गिर चुके हैं। साथ ही वहां पर खरसाली मोटर मार्ग भी है। इससे गड्ढे में इन दिनों चारधाम यात्रा में वाहनों के गिरने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक ओर कार्यदायी संस्था रोपवे का निर्माण नहीं कर पा रही है। दूसरी ओर उनकी लापरवाही के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में कार्यदायी संस्था पर कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी का कहना है कि इस संबंध में कार्यदायी संस्था को पत्र जारी कर वहां पर सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed