फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Eco-sensitive zone, giving details of the ongoing work

इको सेंसिटिव जोन में हो रहे कार्यों का दे ब्योरा

Mon, 18 Apr 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 18 Apr 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
Eco-sensitive zone, giving details of the ongoing work
बैठक - फोटो : amarujala

गोमुख से उत्तरकाशी तक इको सेंसिटिव जोन मामले में एनजीटी में आगामी 22 अप्रैल को सुनवाई होनी है। डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने विभिन्न विभागों को क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों की सूची 21 अप्रैल तक हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिला सभागार में डीएम अद्दांकी ने इको सेंसिटिव जोन के मामले में अधिकारियों की बैठक ली। बता दें कि दिसंबर 2012 में गोमुख से उत्तरकाशी तक के क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन घोषित किया गया है। इसमें जिला मुख्यालय सहित भटवाड़ी ब्लाक के 88 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


जन विरोध के बावजूद इको सेंसिटिव जोन के प्राविधानों के तहत क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जोनल मास्टर प्लान तैयार कर शासन से भारत सरकार को भेजा चुका है। इसमें हुए विलंब के चलते यह मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में है। डीएम अद्दांकी ने बताया कि 22 अप्रैल को एनजीटी में इसकी सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से वर्ष 2013 की आपदा के बाद इको सेंसिटिव जोन में क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण कार्यों का ब्योरा मांगा। इसमें उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों के साथ ही मानसून सीजन से पहले पूरे किए जाने वाले और धनाभाव के कारण रुके हुए कार्यों की सूची तैयार करने को कहा। बैठक में सीडीओ जीएस रावत, डीएफओ गिरीश रस्तोगी, एडीएम अशोक पांडेय, एसडीएम जयवर्द्धन शाह, डीडीओ आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed