फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DM angry at the delay in the reform path

मार्ग सुधार में देरी पर डीएम गुस्साए

Mon, 25 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 25 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन

ज्ञानसू-साल्ड-उपरीकोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य में हो रहे विलंब तथा घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर डीएम ने निर्माण सामग्री का सैंपल लेने के निर्देश लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को दिए। इसके साथ ही एसडीएम भटवाड़ी को घटिया निर्माण कार्य की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


जन कल्याण समिति की शिकायत पर डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने सोमवार को ज्ञानसू-साल्ड-उपरीकोट मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि यदि निर्माण कार्य की जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्यदायी संस्था आरआरसी लिंक इंटरप्राइजेज को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही एडीबी की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सड़क सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य में कोई भी लेबर काम करते नहीं दिखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था और एडीबी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी यदि बरसात से पूर्व मोटर मार्ग का काम पूरा नहीं किया गया तो कंपनी और संबंधित विभाग के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वरुणाघाटी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष बुद्धि, बलदेव सिंह, गोविंद सिंह ने डीएम से शिकायत की कि एडीबी ने जिस कंपनी को कार्य दिया है वह सड़क सुधारीकरण कार्य में अनावश्यक देरी कर रही है। उन्होंने बरसात से कार्य पूरा करवाने की मांग की। इस मौके पर एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed