फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Discussion on the problems of primary and upper primary schools

Uttarkashi News: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की समस्याओं को लेकर की चर्चा

Tue, 30 Sep 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the problems of primary and upper primary schools

विज्ञापन
पुरोला। नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने शिक्षकों और शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र के अंदर आने वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की समस्या एवं व्यवस्था के बारे में चर्चा की।


मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने शैक्षणिक व्यवस्था और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर चर्चा की। शिक्षकों ने विद्यालय भवनों की मरम्मत, पेयजल सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराने, शौचालयों की मरम्मत, विद्यालय परिसरों की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण जैसी विभिन्न मांगों पर चर्चा की। शिक्षक संगठन पदाधिकारियों ने नगर पालिका स्तर के स्कूलों के शैक्षिक वातावरण बेहतर करनें को मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था में सहयोग की अपील की। वहीं, पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर रघुवीर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान, त्रेपन सिंह रावत, सुरेश कुमार, बिजेंद्र रावत, संगीता रावत, कुलवंती रावत, विनिता रतूड़ी, कविता जैन, मनमोहन सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed