फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dirty water drainage not having people upset

गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान

Sat, 02 Jan 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 02 Jan 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से महज आठ किमी दूर मातली में गंगोत्री हाईवे के किनारे गंदे पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। हाईवे पर जलभराव की समस्या को देखते हुए बीते साल लोनिवि ने सड़क पर टाइल्स बिछाकर इतिश्री कर ली। अब सड़क किनारे नालियों में जमा गंदे पानी से उठती दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



जल भराव से निजात दिलाने की ग्रामीणों की मांग पर बीते साल यात्रा सीजन के दौरान सरकार ने लोनिवि के माध्यम से हाईवे के प्रभावित हिस्से में टाइल्स तो बिछवाई, लेकिन सड़क किनारे की नालियों का निर्माण और इसके गंदे पानी की निकासी करना भूल गई।
विज्ञापन


नाली में जमा कीचड़ से उठती दुर्गंध और मक्खी-मच्छरों से संक्रामक रोगों का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी भगवान सिंह, विपिन उनियाल, सोहन खरोला, अरविंद रावत आदि ने कहा कि बीआरओ सड़क पर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नालियों में जमा पानी कहां जाएगा, इसकी कोई व्यवस्था नहीं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र समस्या के निराकरण की मांग की है।

लोनिवि के ईई अशोक चौहान का कहना है कि यात्रा के समय लोनिवि को मातली में सिर्फ जलभराव वाले हिस्से में टाइल्स बिछाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हाईवे के किनारे गंदे पानी की निकासी बीआरओ की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed