{"_id":"590f49914f1c1bdc55850e8d","slug":"death-of-three-women-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिला तीर्थयात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिला तीर्थयात्रियों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट
Updated Sun, 07 May 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम परिवार के साथ जा रही तीन महिला यात्रियों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। इनमें दो की हार्टअटैक व एक की पैदल रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हुई।
विज्ञापन
सुभद्रा (60) पत्नी राजाराम निवासी गांव खाड़े, मुंबई यमुनोत्री धाम के लिए पैदल रास्ते में जा रही थी, तभी जानकीचट्टी से 100 मी. आगे पहाड़ी से गिरा पत्थर उनके सिर पर लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि सूरत (गुजरात) से परिवार के साथ आई कमल बाई (55) पत्नी गुलाब महारूप की जानकीचट्टी स्थित राम मंदिर के पास हार्टअटैक से मौत हो गई। वहीं मोहन कुंवर (65) पत्नी दशरथ जोधवाड़ा निवासी राजस्थान की जानकीचट्टी स्थित एक होटल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन