{"_id":"676d559b1b8748a4ad0a8bd4","slug":"daughter-in-law-arrested-for-unintentional-murder-of-father-in-law-uttarkashi-news-c-54-1-sdrn1041-110287-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ससुर की गैर इरादतन हत्या के आरोप में बहू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ससुर की गैर इरादतन हत्या के आरोप में बहू गिरफ्तार
Thu, 26 Dec 2024 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस ने डुंडा ब्लाॅक की गाजणा पट्टी के न्यूगांव में ससुर की गैर इरादतन हत्या के आरोप में बहू को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में टिहरी जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार न्यूगांव निवासी मुकेश असवाल ने उत्तरकाशी कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया कि बीते मंगलवार को उनके छोटे भाई की पत्नी विमला देवी (32) और उसके पिता हुकम सिंह असवाल (62) का झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान विमला देवी ने अपने ससुर के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
तहरीर के आधार पर विमला देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मात्र 4 से 5 घंटे के अंदर ही आरोपी विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना कर रहे एसआई दीपक रावत ने बताया कि 14-15 साल पूर्व आरोपी महिला के ससुर ने अपने दो बेटों के बीच संपत्ति का बंटवारा किया था। उसके बाद से ही उसका अपने ससुर के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था।