फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cyclists from Pahadi Pedalers are spreading the message of Himalayan conservation during their journey

Uttarkashi News: पहाड़ी पेडलर के साइकिलिस्ट यात्रा में दे रहे हिमालय संरक्षण का संदेश

Fri, 01 May 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 01 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Cyclists from Pahadi Pedalers are spreading the message of Himalayan conservation during their journey
देहरादून से रवाना तीन सदस्य गंगोत्री-यमुनोत्री रूट पर कर रहे जागरूकता अभियान, स्कूलों और यात्रियों को स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

उत्तरकाशी। देहरादून के साइकिलिंग ग्रुप पहाड़ी पेडलर के तीन सदस्य हिमालय ग्लेशियर संरक्षण और कूड़ा प्रबंधन का संदेश देने के लिए साइकिल से चारधाम यात्रा पर निकले हैं। दिनेश थपलियाल, सागर छेत्री और देबू थापा गंगोत्री और यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों, यात्रियों और स्कूलों में छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं।
बीते रविवार को इस अभियान को देहरादून से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मैती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दल अब तक गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी कर चुका है।
विज्ञापन

दल के सदस्यों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी ग्लेशियरों को बचाने के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना नदियों का उद्गम इन्हीं ग्लेशियरों से होता है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण ये तेजी से पीछे खिसक रहे हैं और समाप्ति की ओर हैं, जिससे भविष्य में जलस्रोतों पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हिमालय क्षेत्र को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि कूड़ा खुले में फेंकने और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण रैणी और धराली जैसी आपदाएं सामने आई हैं। यात्रा के दौरान दल स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों और बाजारों में जागरूकता अभियान चला रहा है और स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed