{"_id":"57b498074f1c1ba2506eba24","slug":"strangled-husband-was-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर मार डाला था पति को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर मार डाला था पति को
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के नागराज मंदिर वार्ड में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस पूछताछ में युवक की पत्नी ने गला दबाकर पति की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशी के बाद उसे टिहरी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों पुरोला नगर के नागराज वार्ड में जितेंद्र (27) पुत्र मंगल मोहन संदिग्ध परिस्थितियों में घर के एक कमरे में मृत मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की आशंका को देखते हुए मृतक जितेंद्र की पत्नी तन्नु ने पुलिस के सामने गला दबाकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुरोला थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि महिला ने पूछताछ में गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। महिला ने पूछताछ बताया कि उसका पति नशेड़ी था और रोजाना रात को झगड़ा करता था। झगड़े के दौरान गला दबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन