{"_id":"597236174f1c1b47458b45cc","slug":"15006572493-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक की लापरवाही से महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस चालक की लापरवाही से महिला घायल
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। चालक की लापरवाही से बस से उतरते वक्त एक महिला चोटिल होे गई। महिला ने उतरते वक्त एक पैर जमीन पर रखा ही था कि ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी इससे महिला गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
शुक्रवार को शारदा देवी (48) पत्नी दिनेश रमोला निवासी टीचर्स कॉलोनी सुबह 9 बजे चिन्यालीसौड़ से टीएचडीसी की बस से अपने निर्माणाधीन मकान के लिए नागणीसौड़ जा रही थी। महिला जब स्टेशन पर उतर रही थी तो बस चालक ने अचानक की गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिरकर घायल हो गई। सवारियों के शोर मचाने पर बस चालक ने गाड़ी रोकी। इसके बाद लोगों ने महिला को चिन्यालीसौड़ सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया। उसके सिर पर चोट आई है। धरासू पुलिस के अनुसार फिलहाल महिला की तरफ से किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।